16वीं शताब्दी में संपन्न महाभारत का फारसी अनुवाद कहलाता है—
RPSC RAS (Prelims), 2016
16वीं शताब्दी में संपन्न महाभारत का फारसी अनुवाद कहलाता है—
16वीं शताब्दी (1582-1586 ई.) में सम्राट अकबर के शासनकाल में संपन्न विश्व के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत का फारसी अनुवाद ‘रज्मनामा’ कहलाता है। अमीरों व राजपुत्रों में वितरण और शाही पुस्तकालय (‘किताबखाना’) के लिए इसकी अनेक सचित्र प्रतियां तैयार की गई थीं, जिनमें जयपुर के सिटी पैलेस संग्रहालय में सुरक्षित प्रति सर्वाधिक प्रसिद्ध है।