1855 ई. में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया?
BPSC (Prelims), 2005
1855 ई. में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया?
1855 ई. में संथालों ने भागलपुर क्षेत्र के भगनीडीह में विद्रोह कर दिया था। इन्होंने एक साथ पुलिस और दिकुओं पर आक्रमण किए थे, जिसका नेतृत्व सीदो (सिद्धू), कान्हू, चांद और भैरव नामक चार भाइयों ने किया था। संथाल विद्रोह को दबाने के लिए मेजर एफ. बरो (Major F. Burroughs) के नेतृत्व में एक सेना भेजी गई, जिसे संथालों ने हरा दिया था। अंततः ब्रिगेडियर जनरल बर्ड और मेजर जनरल लायड ने क्रूरतापूर्वक संथाल विद्रोह का दमन किया था।