1856 में निम्नलिखित कानून पारित हुआ-
(i) धार्मिक असुविधा कानून
(ii) सती निषेध रेगुलेशन
(iii) हिंदू विधवा पुनर्विवाह कानून
(iv) राज्य हड़पने का सिद्धांत
अपने उत्तर का चयन निम्नांकित कूटों से करें-
UPPCS (Prelims), 2001
सही उत्तर:
(e)
उपर्युक्त में से एक से अधिक / उपर्युक्त में से कोई नहीं
विस्तृत व्याख्या
धार्मिक असुविधा कानून भारत में पारित नहीं हुआ है। जाति अक्षमता निवारण अधिनियम 1850 में पारित हुआ था। 1856 ई. के हिंदू विधवा पुनर्विवाह कानून (हिंदू विडो रीमैरिज एक्ट) द्वारा विधवाओं के पुनर्विवाह को कानून संगत बनाया गया। विधवा पुनर्विवाह की स्थिति में सुधार लाने के लिए ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने अथक प्रयत्न किया। 1855 ई. में उन्होंने ब्रिटिश सरकार से विधवा पुनर्विवाह पर कानून बनाने के लिए अनुरोध किया। विधवाओं के कल्याण से जुड़े अन्य नेता थे, पश्चिमी भारत में विष्णुशास्त्री और डी.के. कर्वे। बंगला सती रेगुलेशन (बंगाल सती विनियमन) लॉर्ड विलियम बेंटिक के समय 1829 ई. में बनाया गया था, जबकि डलहौजी का राज्य हड़पने का सिद्धांत 1848 ई. में ही प्रस्तुत किया गया था। यह डलहौजी द्वारा अपनाई गई एक नीति थी, न कि कानून।