TestBaazi

1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा?

BPSC (Prelims), 1996
A
हिंदू-मुस्लिम एकता की कमी
B
किसी सामान्य योजना और केंद्रीय संगठन की कमी
C
इसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र
D
जमींदारों की सहभागिता
सही उत्तर: (b) किसी सामान्य योजना और केंद्रीय संगठन की कमी
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह की असफलता का मुख्य कारण किसी सामान्य योजना एवं केंद्रीय संगठन की कमी थी। विद्रोहियों के नेताओं में कोई संगठन की भावना देखने में नहीं आई। 82 वर्षीय मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर कमजोर था। उसके द्वारा भारत के विभिन्न शासकों का आह्वान करना काफी नहीं था। साथ ही विद्रोहियों ने वीरता तो दिखाई और सरकार का विनाश करने पर वे तुले हुए भी प्रतीत होते थे, किंतु ऐसा करने के लिए उनके पास किसी सुनियोजित कार्यक्रम का पूर्ण अभाव था। उनमें अनुशासन की कमी भी थी। कभी-कभी तो वे अनुशासित सेना के बजाय दंगई भीड़ की तरह व्यवहार करते थे। विदेशी शासन के प्रति एक साझी घृणा को छोड़कर और कोई भी संबंध नेताओं के बीच नहीं था। किसी क्षेत्र विशेष से ब्रिटिश सत्ता को उखाड़ फेंकने के बाद उन्हें पता भी नहीं होता था कि उसकी जगह किस प्रकार की राजनीतिक सत्ता या संस्थाएं स्थापित की जाएं। उनके पास एक भविष्योन्मुख कार्यक्रम, सुसंगत विचारधारा, राजनीतिक परिप्रेक्ष्य या भावी समाज और अर्थव्यवस्था के प्रति एक स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव था तथा बहुत से स्थानीय शासकों ने भी इस विद्रोह का समर्थन नहीं किया और अंग्रेजों के प्रति वफादार बने रहे। विद्रोह में व्याप्त इन असंगतियों का लाभ अंग्रेजों को मिला और अपनी श्रेष्ठ सैन्य शक्ति और कुशल नेतृत्व के द्वारा इस भीषण विद्रोह को दबा दिया।