1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?
UPPCS (Prelims), 1998
1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?
बरेली में रुहेलखंड के भूतपूर्व रोहिल्ला सरदार हाफिज रहमत खान के वंशज खान बहादुर ने 1857 के विद्रोह की रहनुमाई की। यद्यपि ब्रिटिश पेंशन पर गुजर-बसर कर रहे खान बहादुर ने शुरू में इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली थी; किंतु विद्रोह की लहर फैलते ही उन्होंने खुद प्रशासन संभाल लिया और करीब 40 हजार सैनिकों को संगठित कर अपनी मजबूत सेना बनाई और अंग्रेजों का कड़ा मुकाबला किया। मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय ने एक फरमान के द्वारा खान बहादुर को कटेहर (रुहेलखंड) में अपना नाजिम/सूबेदार नियुक्त किया। इस पद पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के साथ समानता का व्यवहार किया और एक सुयोग्य राजनीतिज्ञ के गुणों का प्रदर्शन किया।