TestBaazi

1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया-

BPSC (Prelims), 2008
A
उत्तर प्रदेश एवं बिहार के ब्राह्मण
B
पूर्व में बंगाली एवं उड़िया
C
गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से
D
मद्रास प्रेसीडेंसी एवं मराठा
सही उत्तर: (c) गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का चयन बंगाल, बिहार और अवध की उच्च जाति के हिंदुओं से हटाकर अंग्रेजों द्वारा 'लड़ाकू नस्लें' कहे जाने वाले विशेष रूप से डोगरा, जाट, राजपूत, बलूचियों, गढ़वालियों, गोरखा, सिख एवं पंजाब के उत्तर प्रांत से किया। 1857 के विद्रोह को भड़काने में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसलिए ब्रिटिश सरकार इन्हें संदेह की दृष्टि से देखती थी। विद्रोह के समय बंगाल सेना के 60 प्रतिशत सैनिक अवध तथा उत्तर-पश्चिम (यू.पी.) प्रांत के थे। विद्रोह के लिए भारतीय सेना उत्तरदायी थी, इसी कारण 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया के घोषणा-पत्र के अंतर्गत सेना का पुनर्गठन किया गया, जो विभाजन और प्रतिलोभन की नीति पर आधारित था।