TestBaazi

1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे 'साहब-ए-आलम बहादुर' का खिताब दिया था?

UP RO/ARO (Prelims), 2016
A
अजीमुल्लाह
B
बिरजिस कादिर
C
बख्त खां
D
हसन खां
सही उत्तर: (c) बख्त खां
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह द्वितीय ने बख्त खां को 'साहब-ए-आलम बहादुर' का खिताब दिया था। बख्त खान एक पख्तून था। ईस्ट इंडिया कंपनी में वह सूबेदार के पद पर था तथा कंपनी की ओर से उसने प्रथम अंग्रेज-अफगान युद्ध में भाग लिया था। बहादुर शाह द्वितीय ने अपने बड़े पुत्र मिर्जा मुगल अथवा मिर्जा जहीरुद्दीन को मुख्य सेनापति घोषित किया; किंतु विद्रोह में वास्तविक नेतृत्व बख्त खान के पास था।