TestBaazi

1857 की क्रांति के दो महान नेता कौन थे, जो बचकर नेपाल चले गए?

CG PCS (Prelims), 2024
A
नाना साहेब एवं बेगम जीनत महल
B
कुंवर सिंह एवं नाना साहेब
C
राजकुमार फिरोज शाह एवं बेगम हजरत महल
D
नाना साहेब एवं बेगम हजरत महल
सही उत्तर: (d) नाना साहेब एवं बेगम हजरत महल
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह के दौरान नाना साहेब और बेगम हजरत महल ने ब्रिटिश शासन का विरोध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नाना साहेब ने कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था, किंतु जब ब्रिटिश सेना ने कानपुर पर पुनः कब्जा कर लिया, तो 1859 ई. में वे नेपाल की ओर भाग गए। हालांकि उनके अंतिम समय के विषय में स्पष्ट जानकारी का अभाव है। जहां कुछ स्रोतों के अनुसार उनकी मृत्यु नेपाल में 1859 ई. में हुई थी, वहीं कुछ स्रोतों का मानना है कि उन्होंने छिपकर अपना शेष जीवन व्यतीत किया। अवध के अपदस्थ नवाब वाजिद अली शाह की बेगम हजरत महल ने अपने अल्पवयस्क पुत्र बिरजिस कादिर को नवाब घोषित कर अवध (लखनऊ) में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया किंतु, जब 1858 ई. में ब्रिटिश सेना ने लखनऊ पर फिर से कब्जा कर लिया तो वे नेपाल भाग गईं, जहां उनकी 1879 ई. में मृत्यु हो गई।