TestBaazi

1857 की क्रांति सर्वप्रथम कहां से प्रारंभ हुई?

UPPCS (Prelims) - 1990/1994, 2026
A
लखनऊ
B
झांसी
C
मेरठ
D
कानपुर
सही उत्तर: (c) मेरठ
विस्तृत व्याख्या

1857 की क्रांति का प्रारंभ 10 मई, 1857 को मेरठ से हुआ था। मेरठ में 24 अप्रैल, 1857 की घटना भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास का एक मिल का पत्थर साबित हुई। कर्नल करमाइकल स्मिथ ने मेरठ में चर्बी लगे कारतूस भारतीय सैनिकों को देने का आदेश दिया, इसे दांत के सहारे काटकर खोलना पड़ता था। अतः इससे नाराज तीसरी बंगाल नेटिव कैवलरी/तीसरी रेजिमेंट लाइट कैवलरी के 90 में से 85 सैनिकों ने इन कारतूसों के इस्तेमाल करने के खिलाफ बगावत कर दी। 9 मई, 1857 को मेरठ के परेड ग्राउंड में इन बगावती सैनिकों का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। इस कार्यवाही से नाराज बगावती सैनिकों ने 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह कर दिया और मेरठ में घटी इसी घटना के साथ ही 1857 की क्रांति का शंखनाद हुआ।