TestBaazi

1878 का 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' किसने रद्द कर दिया था?

IAS (Prelims), 2005 BPSC (Prelims), 1994
A
लॉर्ड रिपन
B
लॉर्ड लिटन
C
लॉर्ड कर्जन
D
लॉर्ड मिंटो
सही उत्तर: (a) लॉर्ड रिपन
विस्तृत व्याख्या

लॉर्ड रिपन ने 1882 ई. में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट अथवा देशी भाषा प्रेस अधिनियम को निरस्त कर दिया और भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्रों को अंग्रेजी भाषा के समाचार-पत्रों के समान ही स्वतंत्रता दे दी। ज्ञातव्य है कि वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 में लॉर्ड लिटन के कार्यकाल (1876-1880 ई.) में पारित हुआ था। इस अधिनियम को 'मुंह बंद करने वाला अधिनियम' कहा गया।