‘आइन-ए-अकबरी’ किसके द्वारा लिखी गई थी?
BPSC (Prelims), 2022
‘आइन-ए-अकबरी’ किसके द्वारा लिखी गई थी?
मुगल साम्राज्य के प्रशासन, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का विश्वकोष मानी जाने वाली प्रसिद्ध कृति आइन-ए-अकबरी (Ain-i-Akbari) की रचना अकबर के नवरत्न व प्रमुख इतिहासकार अबुल फजल ने फारसी भाषा में की थी। यह उनके वृहद ऐतिहासिक ग्रंथ अकबरनामा की तीसरी एवं अंतिम जिल्द (भाग) है।