अबुल फजल के हत्यारे को पुरस्कृत किया था?
UPPCS (Mains), 2003
अबुल फजल के हत्यारे को पुरस्कृत किया था?
अकबर के अभिन्न मित्र एवं प्रसिद्ध विद्वान अबुल फजल की 1602 ई. में हत्या करने वाले ओरछा के बुंदेला सरदार वीरसिंह देव बुंदेला को मुगल सम्राट जहांगीर ने सिंहासनारूढ़ होते ही पुरस्कृत किया था। नवंबर 1605 ई. में आगरा में राज्याभिषेक के बाद जहांगीर ने अपने पक्षधर अमीरों को उच्च पद दिए, जिनमें वीरसिंह देव को ओरछा का राज्य और प्रारंभ में 3,000 का मनसब (जो आगे बढ़ाकर 5,000 तक किया गया) प्रदान करना प्रमुख था।