अधोलिखित में से कौन एक दारा शिकोह की रचना है?
CG PCS (Prelims), 2018
अधोलिखित में से कौन एक दारा शिकोह की रचना है?
प्रस्तुत विकल्पों में से शहजादा दारा शिकोह की मौलिक रचना ‘मज्मउल बह्रैन’ (मज्म-उल-बहरीन / दो महासागरों का संगम) है; अतः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विकल्प (d) सही माना गया है। ध्यातव्य है कि ‘सिर्र-ए-अकबर’ (विकल्प e) भी दारा शिकोह द्वारा ही रचित/अनूदित ग्रंथ है, किंतु वह संस्कृत उपनिषदों का ‘फारसी अनुवाद’ है, जबकि 1654-55 ई. में लिखित ‘मज्मउल बह्रैन’ दारा शिकोह की स्वतंत्र व मौलिक तुलनात्मक दार्शनिक रचना है (बाद में इसका संस्कृत अनुवाद ‘समुद्रसंगम’ नाम से भी हुआ)।