अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था—
UPPCS (Prelims), 2004
अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था—
मुगल बादशाह अकबर ने अपनी राजपूत नीति के अंतर्गत सर्वप्रथम आमेर (जयपुर क्षेत्र) के कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक एवं राजनीतिक मैत्री संबंध स्थापित किए थे। जनवरी 1562 ई. में जब अकबर अजमेर में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की पहली जियारत के लिए जा रहे थे, तब सांगानेर में आमेर के राजा बिहारीमल (भारमल) ने अधीनता स्वीकार कर अपनी ज्येष्ठ पुत्री हरखा बाई (मरियम-उज-जमानी) के विवाह का प्रस्ताव रखा।