दिल्ली के महरौली स्थित कुतुबमीनार परिसर (कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के दक्षिणी प्रवेशद्वार) के निकट विश्वप्रसिद्ध ‘अलाई दरवाजा’ (Alai Darwaza) का निर्माण सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी द्वारा करवाया गया था। यह भव्य स्मारक वर्ष 1311 ई. में बनकर तैयार हुआ और खिलजी वास्तुकला का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- निर्माण सामग्री एवं अलंकरण: अलाई दरवाजा लाल बलुआ पत्थर तथा श्वेत संगमरमर की अत्यंत सुंदर पच्चीकारी और अरबी सुलेखन (कैलीग्राफी) से निर्मित है; इसके मेहराब की निचली सतह पर कमलकलि की झालर (Lotus-bud fringe) खिलजी कला की विशिष्ट पहचान है।
- वास्तुशिल्पीय नवाचार: इसमें भारत में सर्वप्रथम ‘घोड़े के नाल के आकार की मेहराब’ (Horseshoe Arch) तथा ‘चतुष्केंद्री मेहराब’ (ट्यूडर मेहराब) का प्रमुख वास्तु तत्व के रूप में प्रयोग किया गया; इसकी संरचना वर्गाकार कक्ष पर एक गुंबद के रूप में है।
- पर्सी ब्राउन का कथन: प्रसिद्ध कला समीक्षक पर्सी ब्राउन ने अलाई दरवाजा को “इस्लामी स्थापत्य कला के खजाने का सबसे सुंदर हीरा” कहा है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- इल्तुतमिश: इन्होंने दिल्ली में कुतुबमीनार की चार मंजिलें पूर्ण कराईं व भारत का प्रथम इस्लामी मकबरा ‘सुल्तानगढ़ी’ (1231 ई.) बनवाया।
- बलबन: इन्होंने मेहरौली में अपना मकबरा (प्रथम वास्तविक मेहराब युक्त) और दिल्ली में ‘लाल महल’ बनवाया।
- फिरोज शाह तुगलक: इन्होंने हौज-ए-खास का मदरसा, कोटला फिरोजशाह तथा कुतुबमीनार की 5वीं मंजिल का निर्माण कराया।