अलीगढ़ आंदोलन का शुरुआती लक्ष्य क्या था?
UKPCS (Prelims), 2024
अलीगढ़ आंदोलन का शुरुआती लक्ष्य क्या था?
'अलीगढ़ आंदोलन' 1857 की क्रांति के बाद (19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में) अलीगढ़ को केंद्र बनाकर प्रारंभ हुआ था। अलीगढ़ आंदोलन की शुरुआत सर सैयद अहमद खां द्वारा की गई थी। इस आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य मुस्लिम समुदाय में पश्चिमी शिक्षा शैली को बढ़ावा देना था। इसके आंदोलनकारियों का मानना था कि मुस्लिम समुदाय का सामाजिक जीवन पश्चिमी वैज्ञानिक ज्ञान और शैली को अपनाकर बेहतर किया जा सकता है।