TestBaazi

'अमृत बाजार पत्रिका' की स्थापना किसने की?

BPSC (Prelims), 2005
A
गिरीशचंद्र घोष
B
हरिश्चंद्र मुखर्जी
C
एस.एन. बनर्जी
D
शिशिर कुमार घोष
सही उत्तर: (d) शिशिर कुमार घोष
विस्तृत व्याख्या

अमृत बाजार पत्रिका की स्थापना जेशोर क्षेत्र (वर्तमान बांग्लादेश में स्थित) मे 1868 ई. में मोतीलाल घोष और शिशिर कुमार घोष ने की थी, किंतु इस क्षेत्र में महामारी पड़ने के कारण 1871 ई. में मुख्यालय/कार्यालय कलकत्ता स्थानांतरित कर दिया गया। प्रारंभ में यह बंगाली भाषा में प्रकाशित होती थी। 1878 ई. में देशी भाषा प्रेस अधिनियम (वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट) से बचने के लिए यह रातों-रात बंगाली भाषा से अंग्रेजी भाषा में रूपांतरित हो गई। गिरीश चंद्र घोष ने 'बंगाली' का प्रकाशन 1862 ई. में शुरू किया, जिसे 1879 ई. में एस.एन. बनर्जी ने ले लिया। 'हिंदू पैट्रियाट' नामक साप्ताहिक समाचार-पत्र की स्थापना 1853 ई. में कलकत्ता के एक व्यवसायी मधुसूदन रॉय ने की थी। इसके पहले संपादक गिरीश चंद्र घोष बने।
नोट- 'The Life of Girish Chander Ghose' के लेखक मनमथ नाथ घोष (गिरीश चंद्र घोष के पौत्र) के अनुसार 'हिंदू पैट्रीयॉट' के पहले संपादक घोष बंधु (बाबू श्री नाथ घोष, गिरीश चंद्र घोष तथा क्षेत्र चंद्र घोष) थे। चूंकि गिरीश चंद्र घोष के दोनों भाईयों की अन्य व्यस्तताओं के कारण इस समाचार पत्र के संपादन की जिम्मेदारी का निर्वहन उनके द्वारा ही किया गया। इसलिए इस समाचार-पत्र के पहले संपादक के रूप में उनका ही नाम आता है।