अफगानिस्तान पर आधिपत्य के समय बाबर को किसने भारत पर आक्रमण करने के लिए निमंत्रण दिया था?
UP RO/ARO (Mains), 2021
अफगानिस्तान पर आधिपत्य के समय बाबर को किसने भारत पर आक्रमण करने के लिए निमंत्रण दिया था?
अफगानिस्तान (काबुल) पर आधिपत्य के समय बाबर को पंजाब के सूबेदार दौलत खां लोदी (Daulat Khan Lodi) ने भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया था। इब्राहिम लोदी के साथ बढ़ते मतभेदों व दरबार में बुलावे की अवहेलना के बाद दौलत खां ने अपने पुत्र दिलावर खां को बाबर के पास भेजा; उसका अनुमान था कि तैमूर लंग की भांति बाबर भी दिल्ली को लूटकर वापस काबुल लौट जाएगा और वह स्वयं पंजाब का स्वतंत्र स्वामी बना रहेगा।