अशोक के शासनकाल में बौद्ध सभा किस नगर में आयोजित की गई थी ?
BPSC (Prelims), 2001
अशोक के शासनकाल में बौद्ध सभा किस नगर में आयोजित की गई थी ?
सम्राट अशोक के शासनकाल में बौद्ध धर्म की तृतीय बौद्ध संगीति (सभा) मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र में अशोकाराम विहार में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध बौद्ध स्थविर मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की थी।
| बौद्ध संगीति | वर्ष | स्थान | शासक | अध्यक्ष |
|---|---|---|---|---|
| प्रथम संगीति | 483 ई.पू. | राजगृह (सप्तपर्णी गुफा) | अजातशत्रु | महाकश्यप |
| द्वितीय संगीति | 383 ई.पू. | वैशाली (बालुकाराम) | कालाशोक | सब्बाकामी |
| तृतीय संगीति | 250 ई.पू. | पाटलिपुत्र (अशोकाराम) | अशोक | मोग्गलिपुत्त तिस्स |
| चतुर्थ संगीति | प्रथम सदी ई. | कुंडलवन (कश्मीर) | कनिष्क | वसुमित्र (उपाध्यक्ष: अश्वघोष) |