TestBaazi

बाल विवाह प्रथा को नियंत्रित करने हेतु 1872 के सिविल मैरिज एक्ट ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र निर्धारित किया-

UPPCS (Prelims), 2000
A
14 वर्ष
B
18 वर्ष
C
16 वर्ष
D
इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (a) 14 वर्ष
विस्तृत व्याख्या

1872 ई. में एक कानून द्वारा, जिसे प्रायः नेटिव या सिविल मैरिज एक्ट कहते थे, 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों तथा 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह वर्जित कर दिया गया तथा बहुपत्नी प्रथा भी समाप्त कर दी गई, परंतु यह हिंदू-मुस्लिम एवं अन्य मान्यता प्राप्त धर्मावलंबियों पर लागू नहीं होता था और इसका भारतीय समाज पर कोई विशेष प्रभाव नहीं हुआ। एक पारसी सुधारक बी.एम. मालाबारी (B.M. Malabari) के प्रयत्नों के फलस्वरूप सम्मति आयु अधिनियम, 1891 (Age of Consent Act, 1891) पारित किया गया, सम्मति आयु अधिनियम, 1891 का बाल गंगाधर तिलक ने विरोध किया था।