बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक रूप से किसके शासनकाल में प्रकट हुई ?
IAS (Prelims), 1993
बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक रूप से किसके शासनकाल में प्रकट हुई ?
बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक एवं संस्थागत रूप से कुषाण वंश के प्रतापी शासक कनिष्क के शासनकाल में प्रकट हुई। कनिष्क द्वारा कश्मीर के कुंडलवन में आयोजित चतुर्थ बौद्ध संगीति में बौद्ध संघ औपचारिक रूप से 'हीनयान' और 'महायान' नामक दो पृथक धाराओं में विभक्त हो गया।