‘बेसनगर अभिलेख’ का हेलियोडोरस कहां का निवासी था ?
UP UDA/LDA (Prelims), 2010
‘बेसनगर अभिलेख’ का हेलियोडोरस कहां का निवासी था ?
बेसनगर गरुड़ स्तंभ अभिलेख का निर्माता हेलियोडोरस प्राचीन गांधार की राजधानी ‘तक्षशिला’ (Taxila) का निवासी था। वह तक्षशिला के हिंद-यूनानी शासक एंटियालकिड्स का राजदूत बनकर मध्य भारत के विदिशा आया था।
"हेलियोदोरेण भागवतेन दियास पुतेन तखसिलाकेन योनदूतेन..."
(अर्थात् तक्षशिला के निवासी, दियोन के पुत्र, यवन राजदूत और परम भागवत हेलियोडोरस द्वारा यह गरुड़ध्वज स्थापित किया गया)।