बघेरा विद्रोह कहां हुआ?
BPSC (Prelims), 2015
बघेरा विद्रोह कहां हुआ?
बघेरा विद्रोह 1818 ई. में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध किया गया। बघेरा विद्रोह गुजरात के ओखा मंडल क्षेत्र में हुआ था। बड़ौदा के गायकवाड़ों ने ब्रिटिश सरकार की सहायता से बघेरों से अधिक कर एकत्र करने का प्रयत्न किया, जिसके परिणामस्वरूप बघेरा सरदारों ने विद्रोह कर दिया। 1818-1819 ई. के मध्य अंग्रेजी प्रदेश पर भी आक्रमण किया। यह विद्रोह 1820 ई. के आस-पास समाप्त हो गया।