भारत का पहला समाचार-पत्र था-
UPPCS (Mains) - Special, 2004
भारत का पहला समाचार-पत्र था-
भारत का पहला समाचार-पत्र 'बंगाल गजट' था। प्रारंभ में विलियम बोल्ट्स द्वारा एक समाचार-पत्र के प्रकाशन का प्रयास किया गया था, परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी ने उनको इंग्लैंड भेज दिया। 1780 ई. में जे.ए. हिक्की ने 'बंगाल गजट' (अन्य नाम- हिक्कीस बंगाल गजट, द ओरिजिनल कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर) नामक समाचार-पत्र प्रकाशित करना आरंभ किया था। हिक्की को कंपनी की आलोचना करने के अपराध में सजा भी भुगतनी पड़ी थी; परंतु उसके पत्र ने अपनी नीति नहीं बदली। हिक्की के प्रेस को जब्त कर लिया गया और इस प्रकार से 'बंगाल गजट' का अंत हो गया।