भारत के इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे ?
IAS (Prelims), 2006
भारत के इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे ?
भारतीय इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी (Abdul Hamid Lahori) मुगल बादशाह शाहजहां (1628–1658 ई.) के शासनकाल का आधिकारिक राजकीय इतिहासकार (Official Court Historian) था। शाहजहां ने अबुल फजल के अकबरनामा की तर्ज पर अपना इतिहास लिखवाने के लिए लाहौर से वृद्ध विद्वान अब्दुल हमीद लाहौरी को दरबार में आमंत्रित किया था।