भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव किससे पड़ी?
IAS (Prelims), 1993
भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव किससे पड़ी?
भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव फरवरी, 1835 के 'मैकाले के स्मरण-पत्र' (Minute) से पड़ी। मैकाले ने भारतीय रीति-रिवाजों के लिए अपना तिरस्कार इन शब्दों में व्यक्त किया "यूरोप के एक अच्छे पुस्तकालय की एक आलमारी का एक कक्ष, भारत और अरब के समस्त साहित्य से अधिक मूल्यवान है।" लॉर्ड विलियम बेंटिक के काल में 7 मार्च, 1835 को एक प्रस्ताव द्वारा मैकाले का दृष्टिकोण अपना लिया गया।