TestBaazi

भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

(संस्थान)(संस्थापक)
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज- विलियम जोंस
2. कलकत्ता मदरसा- वॉरेन हेस्टिंग्स
3. फोर्ट विलियम कॉलेज- ऑर्थर वेलेजली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
IAS (Prelims), 2018
A
1 और 2
B
केवल 2
C
1 और 3
D
केवल 3
सही उत्तर: (b) केवल 2
विस्तृत व्याख्या

युग्मों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज - जोनाथन डंकन (1791 ई.)
2. कलकत्ता मदरसा - वॉरेन हेस्टिंग्स (1780 ई.)
3. फोर्ट विलियम कॉलेज - लॉर्ड रिचर्ड कोली वेलेजली (1800 ई.) [ऑर्थर वेलेजली बंगाल के गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली (रिचर्ड कोली वेलेजली) का छोटा भाई और ब्रिटिश सैन्य नेता था, जिसने नेपोलियन के विरुद्ध प्रसिद्ध वाटरलू के युद्ध में भाग लिया था।]
अतः विकल्प (b) सही उत्तर होगा।