भारत में चिश्तिया सूफी मत को स्थापित किया–
UPPCS (Prelims), 2002
भारत में चिश्तिया सूफी मत को स्थापित किया–
भारत में चिश्तिया सूफी मत (Chishti Order) की स्थापना एवं प्रसार ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती (1138/39-1236 ई.) द्वारा किया गया था। यद्यपि वैश्विक स्तर पर चिश्ती सिलसिले की नींव अफगानिस्तान के ‘चिश्त’ (चिश्तिया शरीफ) में ख्वाजा अबू इसहाक शमी ने रखी थी, परंतु भारत में 1192 ई. में मुहम्मद गोरी के साथ आकर अजमेर को केंद्र बनाकर इस सिलसिले को लोकप्रिय बनाने का श्रेय ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती को जाता है।