TestBaazi

भारत में नारी आंदोलन इनकी प्रेरणा से प्रारंभ हुआ-

BPSC (Prelims), 2008
A
पद्माबाई रानाडे
B
एनी बेसेंट
C
सरोजिनी नायडू
D
ज्योतिबा फुले
सही उत्तर: (d) ज्योतिबा फुले
विस्तृत व्याख्या

प्रश्नगत विकल्पों में भारत में नारी आंदोलन ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ। ज्योतिबा फुले मानते थे कि महिलाओं एवं दलितों का उत्थान करके ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। 1848 ई. में इन्होंने लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। आधुनिक भारत में महिला आंदोलन की प्रेरणा स्रोत रमाबाई रानाडे रही हैं। महादेव गोविंद रानाडे की पत्नी श्रीमती रमाबाई ने सेवा सदन नामक संगठन की स्थापना की थी। यदि विकल्प में रमाबाई नाम होता तो यही उत्तर होता। यही कारण है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने किसी विकल्प को सही उत्तर नहीं माना है और तारांकित किया है।