भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन “कुलाह-दारन” कहलाते थे ?
IAS (Prelims), 2022
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन “कुलाह-दारन” कहलाते थे ?
मध्यकालीन भारतीय इतिहास में पैगंबर के वंशज माने जाने वाले सय्यद (सैयद) धार्मिक वर्ग के लोगों को “कुलाह-दारन” (Kulah-daran) कहा जाता था। इसका कारण यह था कि राज्य के उच्च धार्मिक-न्यायिक पदों पर नियुक्त उलेमा वर्ग (जिन्हें ‘दस्तार-बन्दान’ अर्थात् पगड़ी पहनने वाले कहा जाता था) के विपरीत सय्यद वर्ग के लोग सिर पर एक विशेष प्रकार की नुकीली टोपी ‘कुलाह’ (Kulah) धारण करते थे।