भारतीयों द्वारा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र था-
UPPCS (Mains), 2006
सही उत्तर:
(a)
हिंदू पैट्रियाट
विस्तृत व्याख्या
किसी भी भारतीय द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र गंगाधर भट्टाचार्य का साप्ताहिक 'बंगाल गजट' था। दिए गए विकल्पों में हिंदू पैट्रियाट भारतीयों द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र था। इसका प्रकाशन 1853 ई. में हुआ। इस समाचार-पत्र के प्रथम संपादक गिरीश चंद्र घोष (1853-55 ई.) थे। हरिश चंद्र मुखर्जी (1855-61 ई.) एवं क्रिस्टो पाल दास (1861-1884 ई.) भी इसके संपादक रहे थे। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने अपनी पुस्तक 'ए नेशन इन मेकिंग' में उन्होंने उल्लेख किया है कि वे 1874-75 ई. के बीच लंदन में तथा 1877 ई. में दिल्ली में इस पत्र के संवाददाता बने थे। बाद में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन ने इसे खरीद लिया। अब यह भूस्वामियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने लगा और राष्ट्र हितों से अलग हो गया।