भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति हुई थी–
BPSC (Prelims), 2018
भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद पहली बौद्ध संगीति हुई थी–
भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण (483 ई.पू.) के उपरांत पहली बौद्ध संगीति राजगृह (राजगीर) की सप्तपर्णि गुफा में आयोजित की गई थी। इस समय मगध की गद्दी पर हर्यंक वंशीय राजा अजातशत्रु आसीन थे तथा संगीति की अध्यक्षता स्थविर महाकस्सप ने की थी।
| बौद्ध संगीति | समय | स्थान | शासक | अध्यक्ष |
|---|---|---|---|---|
| प्रथम | 483 ई.पू. | राजगृह (सप्तपर्णि गुफा) | अजातशत्रु | महाकस्सप |
| द्वितीय | 383 ई.पू. | वैशाली (बालुकाराम विहार) | कालाशोक | सबकामी |
| तृतीय | 250 ई.पू. | पाटलिपुत्र (अशोकाराम विहार) | अशोक | मोग्गलिपुत्त तिस्स |
| चतुर्थ | प्रथम सदी ई. | कुंडलवन (कश्मीर) | कनिष्क | वसुमित्र |