बहमनी राज्य की स्थापना की थी–
UKPCS (Prelims), 2002
बहमनी राज्य की स्थापना की थी–
दक्कन में स्वतंत्र बहमनी राज्य की स्थापना अलाउद्दीन हसन (अलाउद्दीन हसन बहमन शाह) ने 1347 ई. में की थी। इनका मूल नाम जफर खां (प्रचलित नाम हसन गंगू) था। मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल के अंतिम वर्षों में दक्कन के सादा अमीरों (अमीरान-ए-सादाह) के विद्रोह का नेतृत्व करते हुए उन्होंने दौलताबाद के अस्थायी नेता इस्माईल मख के त्यागपत्र के उपरांत ‘अलाउद्दीन हसन बहमन शाह’ की उपाधि से राज्यारोहण किया।