बहमनी राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
UPPCS (Mains), 2005
बहमनी राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
दक्कन में स्वतंत्र बहमनी राज्य की स्थापना 1347 ई. (3 अगस्त, 1347 ई.) में हुई थी। दिल्ली सल्तनत के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक की दक्कन नीति और कठोर नियंत्रण के विरुद्ध दक्कन के अमीरान-ए-सादाह ने विद्रोह कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप जफर खां (हसन गंगू) ने अलाउद्दीन हसन बहमन शाह की उपाधि धारण कर इस स्वतंत्र राज्य की नींव रखी।