भरहुत का स्तूप किस राजवंश की कला का सुंदर उदाहरण है?
RPSC RAS (Prelims), 2023
भरहुत का स्तूप किस राजवंश की कला का सुंदर उदाहरण है?
मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित भरहुत का स्तूप मुख्य रूप से शुंगकालीन स्थापत्य एवं मूर्तिकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना जाता है। यद्यपि इसकी मूल ईंटों की नींव मौर्य सम्राट अशोक द्वारा रखी गई थी, किंतु इसकी पाषाण वेदिका (कठघरा) तथा अत्यंत अलंकृत तोरण द्वारों का निर्माण शुंग काल (दूसरी शताब्दी ई.पू.) में हुआ था।