बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता कौन था?
BPSC (Prelims), 2016
बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता कौन था?
बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता मुहम्मद गोरी का महत्वाकांक्षी सेनानायक इख्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी था। उसने 1198–1200 ई. के मध्य मगध क्षेत्र पर आक्रमण कर बिहार पर विजय प्राप्त की तथा उदंतपुरी (बिहारशरीफ) को केंद्र बनाकर वहां तुर्क शासन की स्थापना की।