TestBaazi

बनारस का सेंट्रल हिंदू स्कूल जो बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ, उसकी स्थापना किसने की?

MP PCS (Prelims), 2024
A
मैडम कामा
B
सरोजिनी नायडू
C
एनी बेसेंट
D
सुचेता कृपलानी
सही उत्तर: (c) एनी बेसेंट
विस्तृत व्याख्या

'सेंट्रल हिंदू स्कूल' (पूर्व नाम-सेंट्रल हिंदू कॉलेज) की स्थापना एनी बेसेंट द्वारा 7 जुलाई, 1898 के बनारस (वर्तमान नाम-वाराणसी) में की गई थी। यही संस्थान आगे चलकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विकास का केंद्र बना। वर्ष 1916 में एनी बेसेंट के सहयोग और मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) की स्थापना हुई। वर्ष 1917 में इसे नवगठित विश्वविद्यालय द्वारा अनुरक्षित (Maintained) कॉलेज माना गया। वर्तमान समय में यह संस्थान (सेंट्रल हिंदू स्कूल) बी.एच.यू. के एक घटक संस्थान के रूप में कार्य करता है।