TestBaazi

ब्रह्म समाज, रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज में क्या समानता थी?

RPSC RAS (Prelims), 2008
A
तीनों ही राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं बने, लेकिन तीनों ने ही देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी।
B
तीनों ही संगठनों का प्रादुर्भाव बंगाल में हुआ।
C
तीनों ही संगठनों के संस्थापकों की शिक्षा इंग्लैंड में हुई।
D
तीनों ही संगठनों के संस्थापकों ने राजनीति में सक्रिय भाग लिया।
सही उत्तर: (a) तीनों ही राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं बने, लेकिन तीनों ने ही देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी।
विस्तृत व्याख्या

ब्रह्म समाज, रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज तीनों ही संगठन समाज सुधार, शिक्षा के विकास एवं देशभक्ति की भावना के विकास में सहायक सिद्ध हुए। ये तीनों ही संगठन राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं बने थे, बल्कि इनका उद्देश्य भारत में सामाजिक-धार्मिक-सांस्कृतिक सुधार करना था। इन तीनों ने ही देशवासियों को जागृत कर देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी।