चिराग-ए-दिल्ली के नाम से कौन लोकप्रिय थे ?
UKPCS (Prelims), 2025
चिराग-ए-दिल्ली के नाम से कौन लोकप्रिय थे ?
प्रसिद्ध चिश्ती सूफी संत शेख नासिरुद्दीन महमूद (1274-1356 ई.) ‘चिराग-ए-दिल्ली’ (दिल्ली का दीपक) के नाम से लोकप्रिय थे। हजरत निजामुद्दीन औलिया के निधन (1325 ई.) के पश्चात वे दिल्ली में चिश्ती सिलसिले के मुख्य आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और अपने शांत, संयमित एवं शरीयत-सम्मत सूफी आचरण से जनसामान्य का मार्गदर्शन किया।