दारा शिकोह को किस स्थान पर दफनाया गया था ?
UP RO/ARO (Mains), 2017
दारा शिकोह को किस स्थान पर दफनाया गया था ?
शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र दारा शिकोह को 1659 ई. में मृत्युदंड दिए जाने के उपरांत दिल्ली (नई दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे के परिसर) में दफनाया गया था। देवराई के अंतिम युद्ध (अप्रैल 1659 ई.) में पराजय के बाद दादर के बलूची सरदार मलिक जीवन ने शरण देने के बहाने धोखे से दारा को औरंगजेब के सेनापतियों को सौंप दिया, जिसके पश्चात दिल्ली में एक कठपुतली धार्मिक समिति से ‘विधर्मी’ घोषित कराकर 30 अगस्त, 1659 ई. को खिज्राबाद में उनकी हत्या कर दी गई।