दीन-ए-इलाही किसके द्वारा प्रारंभ किया गया था?
BPSC, (Re-Exam), 2020
दीन-ए-इलाही किसके द्वारा प्रारंभ किया गया था?
दीन-ए-इलाही (1582 ई.) का प्रारंभ मुगल सम्राट अकबर द्वारा किया गया था। हिंदू, मुस्लिम, जैन, पारसी और ईसाई धर्मगुरुओं के साथ फतेहपुर सीकरी के इबादतखाने में वर्षों तक चले धार्मिक संवाद के बाद अकबर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि प्रत्येक धर्म में एक ही परम सत्य के अंश विद्यमान हैं, तथा इसी सर्वधर्म सार के रूप में उन्होंने ‘तौहीद-ए-इलाही’ (दीन-ए-इलाही) प्रारंभ किया।