TestBaazi

डेक्कन एजुकेशनल सोसाइटी की स्थापना से कौन संबंधित था?

UPPCS (Prelims), 2013 UP UDA/LDA (Prelims) - Special, 2010
A
जस्टिस रानाडे
B
फिरोज शाह मेहता
C
बी.जी. तिलक
D
दयानंद सरस्वती
सही उत्तर: (c) बी.जी. तिलक
विस्तृत व्याख्या

शिक्षा को सस्ती व सुगम बनाने हेतु वी.के. चिपलूणकर ने लोकमान्य तिलक और एम.बी. नामजोशी के साथ मिलकर पुणे में 'न्यू इंग्लिश स्कूल' की स्थापना की थी। आगे चलकर गोपाल गणेश अगरकर और बाल गंगाधर तिलक आदि ने मिलकर 24 अक्टूबर, 1884 'डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी' की स्थापना की तथा 'न्यू इंग्लिश स्कूल' को उसके प्रबंधन के अधीन कर दिया गया। डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े प्रमुख नेताओं में शामिल थे- वी.के. चिपलूणकर, महादेव गोविंद रानाडे, एम.बी. नामजोशी, वी.एस. आप्टे, वी.एस. केलकर, एम.एस. गोले और एन.के. धराप। महादेव गोविंद रानाडे इस संस्था के सदस्य थे, किंतु इस संस्था के संस्थापक सदस्य नहीं थे।