TestBaazi

'देव समाज' का संस्थापक निम्न में से कौन था ?

UP Lower PCS (Prelims), 2003 UPPCS (Prelims), 2002 UP Lower PCS (Prelims), 2002
A
वल्लभभाई पटेल
B
दादाभाई नौरोजी
C
शिवनारायण अग्निहोत्री
D
रामकृष्ण परमहंस
सही उत्तर: (c) शिवनारायण अग्निहोत्री
विस्तृत व्याख्या

'देव समाज' की स्थापना 1887 ई. में शिवनारायण अग्निहोत्री ने लाहौर में की थी। ये ब्रह्म समाज के पूर्व अनुयायी थे। इस समाज के उपदेशों को 'देवशास्त्र' नामक एक पुस्तक में संकलित किया गया है, यह पुस्तक चार भाग /चार वाल्यूम में है। इसमें सामाजिक सुधारों, गुरु की महत्ता और सत्कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया गया है। वर्ष 1913 के बाद शिवनारायण अग्निहोत्री द्वारा अपने द्वितीय पुत्र देवानंद को आध्यात्मिक उत्तराधिकारी नियुक्त करने के बाद इस आंदोलन की सार्वजनिक लोकप्रियता में कमी आई।