डेविड हेयर और एलेक्जेंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
IAS (Prelims), 2009
डेविड हेयर और एलेक्जेंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
उपलब्ध प्रमाणों और दस्तावेजों से पता चलता है कि 1815 ई. में राजा राममोहन रॉय के घर में हुई बैठक में डेविड हेयर ने एक कॉलेज या शैक्षिक संस्था स्थापित करने का सुझाव दिया। इस सुझाव के आधार पर 1817 ई. में 'हिंदू कॉलेज' का कलकत्ता में गठन किया गया। इस संस्था के प्रमुख संस्थापकों राजा राममोहन राय, डेविड हेयर और राधाकांत देव का नाम आता है। एलेक्जेंडर डफ 'हिंदू कॉलेज' की स्थापना से नहीं जुड़े हुए थे, क्योंकि उनका भारत आगमन/कलकत्ता आगमन 1830 ई. में हुआ था। इसलिए उनका 1817 ई. में स्थापित संस्था से जुड़ा हुआ होना संभव नहीं प्रतीत होता है। अतः संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पूछे गए प्रश्न की प्रकृति ही गलत है।