दिल्ली का कौन सुल्तान मंगोल नेता चंगेज खां का समकालीन था?
UPPCS (Mains), 2007
दिल्ली का कौन सुल्तान मंगोल नेता चंगेज खां का समकालीन था?
दिल्ली सल्तनत के सुल्तान शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (1211–1236 ई.) प्रसिद्ध मंगोल नेता चंगेज खां के समकालीन थे। वर्ष 1221 ई. में चंगेज खां ख्वारिज्म शाह के पुत्र जलालुद्दीन मंगबरनी का संहार करते हुए सिंधु नदी के तट तक आया था, जिसे इल्तुतमिश ने अपनी कूटनीति से टाल दिया।