दिल्ली के पुराने किले के भीतर बनी मस्जिद 'किला-ए-कुहना' का निर्माण किसने किया था?
UP RO/ARO (Mains), 2021
दिल्ली के पुराने किले के भीतर बनी मस्जिद 'किला-ए-कुहना' का निर्माण किसने किया था?
दिल्ली के पुराना किला परिसर के भीतर स्थित प्रसिद्ध शाही मस्जिद ‘किला-ए-कुहना’ (Qila-i-Kuhna) का निर्माण सूर सम्राट शेरशाह सूरी ने 1541 ई. में करवाया था। पांच मेहराबदार द्वारों से युक्त यह मस्जिद सुल्तान और उसके दरबारियों के निजी नमाज अदा करने हेतु निर्मित की गई थी तथा यह लोदी काल और अकबर काल के स्थापत्य के बीच एक सेतु का कार्य करती है।