TestBaazi

दिल्ली सल्तनत के दौरान ‘मुकद्दम’ पद का इस्तेमाल किनके लिए किया जाता था?

BPSC (Prelims), (Re-Exam), 2024
A
गांव के सरपंच
B
गांव के लेखाकार
C
राजस्व अधिकारी
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: (a) गांव के सरपंच
विस्तृत व्याख्या

दिल्ली सल्तनत के स्थानीय ग्रामीण प्रशासन में ‘मुकद्दम’ पद का प्रयोग गांव के सरपंच (मुखिया) के लिए किया जाता था। सल्तनत के सुल्तानों का किसानों से सीधा संपर्क न होने के कारण वे इन्हीं वंशानुगत ग्रामीण मुखियाओं के माध्यम से गांवों में प्रशासन और लगान वसूली का कार्य संचालित करते थे।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • परीक्षा संदर्भ: बिहार लोक सेवा आयोग ने पूर्ववर्ती परीक्षा (68वीं BPSC) के अंग्रेजी संस्करण में ‘मुकद्दम या चौधरी’ तथा 70वीं BPSC के हिंदी संस्करण में केवल ‘मुकद्दम’ शब्द का प्रयोग करते हुए दोनों में ‘गांव के सरपंच’ को सही माना है।
  • मुकद्दम गांव के किसानों से भूमि कर एकत्र कर परगना के सरकारी अधिकारी (‘आमिल’) को सौंपता था।
  • जियाउद्दीन बरनी ने ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ में खुत्त, मुकद्दम एवं चौधरी का स्पष्ट उल्लेख किया है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • गांव का लेखाकार: इस कार्य के लिए सल्तनत व मुगल दोनों कालों में ‘पटवारी’ नियुक्त होता था।
  • परगने का राजस्व अधिकारी: सल्तनत काल में इसे ‘आमिल’ या ‘मुंसिफ’ कहा जाता था।