दक्षिण भारत के ‘पोलिगार’ कौन थे?
UPPCS (Prelims), (Re-Exam), 2015
दक्षिण भारत के ‘पोलिगार’ कौन थे?
मध्यकाल के उत्तरार्द्ध से 18वीं शताब्दी के दौरान दक्षिण भारत में ‘पोलिगार’ (Poligars / पालेगार / पालयक्करर) नायक शासकों द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय प्रशासकीय और सैन्य नियंत्रक (Regional administrative and military controllers) होते थे। विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद मदुरै, तंजावुर और जिंजी के नायक शासकों ने अपने क्षेत्रों को ‘पालयम’ नामक सैन्य-प्रशासनिक इकाइयों में बांटा, जिनके प्रमुख ‘पोलिगार’ कहलाते थे।