ईस्ट इंडिया कंपनी ने जहांगीर के दरबार में पहले निम्न में से किसे भेजा था?
UPPCS (Prelims), 1993
ईस्ट इंडिया कंपनी ने जहांगीर के दरबार में पहले निम्न में से किसे भेजा था?
इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जहांगीर के मुगल दरबार में व्यापारिक अनुमति (फरमान) प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम कैप्टन विलियम हॉकिंस (William Hawkins, भारत प्रवास 1608-1611 ई.) को भेजा गया था। वह ब्रिटेन के सम्राट जेम्स प्रथम का पत्र (जो वस्तुतः अकबर के नाम लिखा गया था) लेकर ‘हेक्टर’ नामक जहाज से अगस्त 1608 ई. में सूरत पहुंचा और अप्रैल 1609 ई. में आगरा में जहांगीर के दरबार में उपस्थित होने वाला प्रथम अंग्रेज प्रतिनिधि बना।