एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले हैं—
UPPCS (Prelims), 2016
एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले हैं—
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित मध्यपाषाणिक स्थल दमदमा से एक ही कब्र (समाधि) से तीन मानव कंकाल एक साथ दफनाए गए प्राप्त हुए हैं। दमदमा में कुल 41 मानव शवाधान मिले हैं, जिनमें 35 एकल शवाधान, 5 युग्म-शवाधान (Joint/Double burials) और 1 त्रि-मानव शवाधान शामिल है।